फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड से मासूम समेत तीन की मौत

विज्ञापन
ठंड से निजात पाने के लिए लकडी बीन कर ले जाते नन्हे बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

देवरिया। 
जिले के मईल, भटनी और भाटपाररानी क्षेत्र के गांवों में एक बच्चे समेत तीन लोगों की ठंड लगने से मौत हो गई। भागलपुर विकास खंड के मईलौटा गांव के हरेकृष्ण प्रजापति के सात वर्षीय बेटा अंकुश की ठंड लगने से शुक्रवार को मौत हो गई। अचानक तबियत खराब होने से परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। हालत गंभीर देख डॉक्टर ने गोरखपुर रेफर कर दिया। परिजनों उसे मेडिकल कॉलेज ले जा रहे थे। 
रास्ते में अंकुश की मौत हो गई। अंकुश दो भाई एक बहन में सबसे छोटा था। परिजनों को कहना है कि अंकुश को ठंड लग गई थी। वहीं दूसरी ओर भटनी के पिपरा देवराज निवासी लल्लन गोड़ (68) की गुरुवार रात ठंड से मौत हो गई। राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंच जांच कर रही है। वहीं, भाटपाररानी में कड़ाके की ठंड से गुरुवार की रात खामपार थाना के ग्राम धरमखोर करन में गोरख शर्मा की पत्नी चंद्रावती देवी (51) की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि वह खाने के बाद झोपड़ी में सो             गईं थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह पुत्र जब उन्हें जगाने गया तो वह मर चुकी थी। गांव के लोगों ने बताया कि परिवार गरीब और भूमिहीन है। चंद्रावती कई बार तहसील में कंबल के लिए गई, लेकिन कंबल नहीं मिला। तहसील प्रशासन ने बताया कि ठंड से मौत की पुष्टि के लिए लेखपाल को मौके पर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें