लार नगर के गयागिर वार्ड में कुपोषण से बच्चो की मौत के बाद परिजनो से मुलाकात करती सपा नेता विजय लक्ष्मी गौतम।
- फोटो : अमर उजाला
लार। गयागिर वार्ड निवासी पशुपति राजभर के घर सपा नेता पहुंचे। पीड़ित पल्लेदार को मदद की भरोसा दिलाया और बच्चों की वजह मौत शासन-प्रशासन की लापरवाही बताया। प्रदेश सरकार से आर्थिक मदद की मांग की।
कुपोषण से अजय और खुशबू की मौत गुरुवार की रात हो गई थी। सोमवार को पीड़ित के घर सपा नेता विजय लक्ष्मी गौतम पहुंची। विजयलक्ष्मी ने कहा कि इलाज के अभाव और कुपोषण से बच्चों का मौत होना प्रशासन की लापरवाही है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि भाजपा सरकार में अफसर गरीबों के लिए कितने सक्रिय हैं। अपना गला बचाने के लिए डीएम कुपोषण से मौत से कन्नी काट रहे हैं और सभी विभागों से अलग-अलग जांच कराकर पीलिया से मौत होने की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज रहे हैं। रामेश्वर सिंह ने कहा कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और इसमें दोषी अफसरों पर कार्रवाई हो। ऐसा नहीं होने पर सपा नेता चुप नहीं बैठेंगे। इस दौरान रामनरायन यादव, निर्भय यादव, सुनील आदि मौजूद रहे।