फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी के सामने कूदकर महिला ने आत्महत्या किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मेहरौनाघाट। गृहकलह से नाराज एक महिला मालगाड़ी के सामने कूदकर जान दे दी। ट्रेन गुजरने के बाद रेलवे लाइन पर गांववालों की भीड़ जुट गई। सूचना के एक घंटे बाद पहुंची पुलिस ने महिला के पास मिले मोबाइल के जरिए पहचान की।
विज्ञापन

बरहज थानाक्षेत्र के राजपुर नौका टोला गांव निवासी शिवप्रताप सिंह की पत्नी सुषमा सिंह से घर में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इससे नाराज सुषमा सिंह गुरुवार को सुबह आठ बजे घर से निकल गई। इसकी जानकारी होने पर घरवाले महिला की तलाश करने लगे। भटनी-वाराणसी रेलखंड पर मईल थानाक्षेत्र के मुंडेरा गांव के सामने महिला दिन में करीब एक बजे पहुंची और वाराणसी की ओर से आ रही मालगाड़ी के सामने कूद गई। आत्महत्या के बाद रेलवे लाइन पर आस-पास गांव के रहने वाले पहुंच गए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। एक घंटे बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। रेलवे लाइन पर पड़े मोबाइल के जरिए पुलिस ने घरवालों को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिवार के सदस्यों ने पहचान की। इस बाबत मईल एसओ ने बताया कि पारिवारिक कलह से नाराज होकर महिला ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें