फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता संघ में दो फाक, घमासान जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। निर्वाचित पदाधिकारियों को पदच्युत के मामले को लेकर अधिवक्ता संघ में दो फाक की संभावना बढ़ गई है। कार्यवाहक अध्यक्ष और मंत्री की नियुक्ति के बाद तहसील के अधिवक्ता दो खेमे में आ गए है। गुरुवार को तहसील के बार एसोसिएशन के निर्वाचित पदाधिकारियों की बैठक में पदाधिकारियों पर हुई कार्रवाई को असंवैधानिक करार दिया गया। अध्यक्ष फणिंद्रनाथ पांडेय ने कहा कि बुधवार को कथित तौर पर हुई बैठक नियमावली के विरुद्ध है। यह कार्य संघ को कमजोर और बदनाम करने के लिए किया गया। कुछ लोग व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए नाजायज फायदा उठाने की कोशिश कर रहे। निर्वाचित पदाधिकारियों की कमेटी वकील और न्याय के लिए कार्य कर रही है। निर्वाचित पदाधिकारियों को हटाने या अविश्वास ले आने को किसी को कोई अधिकार नहीं है। कार्य समिति की बैठक में बार संघ को कमजोर करने वाली घटनाओं की निंदा की गई। कहा कि संघ के असली पदाधिकारी निर्वाचित पदाधिकारी ही रहेंगे। बैठक में राजेश्वर प्रसाद मिश्र, अशफाक अहमद, सुधांशु ओझा, वशिष्ठ पांडेय, रामाश्रय पांडेय, शिवाजी, विजय सिंह, परशुराम मिश्र, महामंत्री विश्वविजय मल्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें