फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: डीएलएड परीक्षा में 91 ने परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

Tue, 28 Oct 2025 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। डीएलएड परीक्षा के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा सोमवार को जिले के सात परीक्षा केंद्रों पर हुई। इसमें 3096 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें से 91 ने परीक्षा छोड़ दिया। 3005 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। परीक्षा शांतिपूर्ण रही।
जिले के 36 महाविद्यालयों में प्रशिक्षणरत डीएलएड प्रशिक्षुओं के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा राजकीय और अशासकीय सहायता प्राप्त सात माध्यमिक विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया।
विज्ञापन

इसमें महाराज अग्रसेन जलकल रोड, जनता इंटर कॉलेज रामपुर कारखाना, जनता इंटर कॉलेज सोनू घाट, कस्तूरबा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, लाला करमचंद थापर इंटर कॉलेज बैतालपुर, बीआरडी इंटर कॉलेज देवरिया, अशोक इंटर कॉलेज रामपुर कारखाना में परीक्षाएं हुईं।
सभी जगहों पर परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से हुई। जिला शिक्षा व प्रशिक्षण संस्थान रामपुर कारखाना के प्राचार्य अनिल कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से हुई। इसमें 91 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
जनता इंटर कॉलेज सोनूघाट परिसर में सोमवार को सकुशल परीक्षा संपन्न हुई। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विद्यालय के मुख्य गेट पर सी सी टी वी कैमरे की देख रेख कड़ी चेकिंग की गई। बालक एवम बालिका के लिए चेकिंग बूथ बनाए गए थे जिसमे पुरुष वर्ग के लिए भारी पुलिस पुलिस बल की उपस्थिति एवम बालिका वर्ग के लिए अलग स्ट्रॉन्ग रूम में महिला पुलिसकर्मी की देख रेख में सघन चेकिंग की गई।शासन के तरफ से सकुशल परीक्षा सेक्टर मजिस्ट्रेट एवम स्टेटिक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में पूरी परीक्षा पर पैनी नजर रखने के सख्त निर्देश का अनुपालन का दिया गया था।
विज्ञापन

साथ ही साथ मुख्य गेट पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहे।केंद्र व्यवस्थापक राणा प्रताप यादव ने बताया कि केंद्र पर किसी प्रकार की कोई असुविधा नहीं हुई।ना ही कोई मुन्ना भाई भी मिला।पेपर सरल होने के कारण बच्चो ने पूरे मन से परीक्षा में शांत होकर परीक्षा सकुशल संपन्न कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें