फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: इंटरनेट फेल होने से ठप रहा पंजीकरण

Tue, 28 Oct 2025 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज में सोमवार को इंटरनेट सेवा फेल हो गई। इसके चलते 30 मिनट तक रोगियों का पंजीकरण नहीं हो पाया। बाद में सर्विस ठीक होने पर पंजीकरण शुरु हुआ।
मेडिकल कॉलेज में सुबह से पर्ची बनाई जा रही थी। रोगियों का पंजीकरण हो रहा था। छठ होने के चलते मरीज कम आ रहे थे। इस बीच करीब 12:10 पर इंटरनेट सेवा फेल हो गई। इसके बाद पोर्टल पर पंजीकरण का काम बंद हो गया। मरीज दिखाने आए लोग परेशान हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब आधे घंटे तक पंजीकरण सेवा ठप रही। इसके बाद करीब 12:40 पर इंटरनेट सेवा बहाल होने के बाद पंजीकरण शुरू हुआ तब जाकर रोगियों ने राहत की सांस ली हालांकि छठ पर्व होने के चलते मेडिकल कॉलेज में मरीजों की संख्या कम रही। सीएमएस डॉ. एचके मिश्र ने बताया कि कुछ देर तक इंटरनेट खराब होने से पंजीकरण नहीं हो सका। जानकारी होते ही इसे ठीक करा दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें