फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेहा को 2-0 से हरा स्पोर्ट्स स्टेडियम देवरिया ने जीता खिताब

विज्ञापन
स्टेडियम में आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता मे विजेता टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। जूनियर 19 वर्षीय मंडल स्तरीय स्कूली फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में स्पोर्ट्स स्टेडियम ने मदनी क्लब मेहा को 2-0 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। बेहतर प्रदर्शन करने पर राजन को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब दिया गया।
विज्ञापन

रविंद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को फाइनल मुकाबला खेला गया। घरेलू ग्राउंड और स्थानीय दर्शकों के बीच मैच में शुरू से ही देवरिया स्टेडियम की टीम हावी रही। पहले हाफ के चौथे मिनट में ही राजन ने मैदानी गोल कर टीम को 1-0 से बढ़त दिला दी। विपक्षी टीम के खिलाड़ी अभी इससे संभलते कि 18वें मिनट में राजन ने मिली पेनाल्टी का लाभ उठाते हुए पुन:गोलपोस्ट में गोल डाल स्कोर को 2-0 कर दिया।
दूसरे हॉफ में विपक्षी टीम थोड़ा संभली लेकिन कोई गोल नहीं कर पाई। हालांकि, मेजबान टीम ने और गोल करने के कई अवसर गवाएं। अंत में 2-0 से स्कोर से ही स्पोर्ट्स स्टेडियम को विजेता घोषित किया गया। मैन ऑफ द मैच एवं मैन ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब राजन किया दिया गया। उन्होंने पूरी प्रतियोगिता में कुल सात गोल दागे। समापन समारोह के मुख्य अतिथि डीएम सुजीत कुमार ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किया। जिला क्रीड़ाधिकारी केके पांडेय ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान सुधीर सिंह, राघवेंद्र कुमार, डॉ. आरके श्रीवास्तव, क्रांतिदेव यादव, अमर सिंह, उपेंद्र, कोमल पाल, श्रीराम यादव, दीनानाथ, धनेश, आकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें