फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम के आश्वासन पर माने श्रमिक, आंदोलन स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
आश्वासन पर माने श्रमिक, आंदोलन स्थगित
विज्ञापन


एक माह में मांगे पूरी नहीं हुई तो फिर होगा आंदोलन
अमर उजाला ब्यूरो
गौरी बाजार। बंद पड़ी गौरीबाजार चीनी मिल पर 24 करोड़ से अधिक के बकाए के भुगतान की मांग को लेकर चल रहा मिल श्रमिकों व किसानों का आंदोलन शुक्रवार को स्थगित हो गया। मौके पर पहुंचे एसडीएम ने आंदोलनकारियों से वार्ता की और कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

एसडीएम को सौंपे गए मांगपत्र में आंदोलनकारियों ने कहा है कि करीब दो दशक से किसानों का 1.62 करोड़ और श्रमिकों का 23 करोड़ से अधिक का बकाया है। इसके भुगतान के लिए किसान और मिल श्रमिक लगातार आंदोलन कर रहे हैं। उप-श्रमायुक्त गोरखपुर के निर्देश पर चीनी मिल की जमीन नीलाम कर किसानों व श्रमिकों के भुगतान की बात कही गई थी। इस संदर्भ में 14.73 करोड़ की आरसी जारी होने से किसानों और मिल श्रमिकों में खुशी की लहर थी, मगर इसकी वापसी से इनमें मायूसी छाई हुई है। ज्ञापन में कहा कि अगर एक माह में बकाया भुगतान नहीं किया गया तो चीनी मिल श्रमिक व किसान दोबारा आंदोलन को बाध्य होंगे। धरने को सपा जिलाध्यक्ष रामइकबाल यादव, जीउत यादव, बजरंग बहादुर सिंह, व्यास यादव, कपिल देव यादव, कन्हैया यादव, अदालत अली, छेदी सिंह, बलभद्र पांडेय आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता ऋषिकेश यादव और संचालन राजबहादुर यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें