फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेलनेस सेंटर आइए, स्वस्थ होकर जाइए

विज्ञापन
yoga aasan
विज्ञापन
देवरिया। स्वस्थ और निरोगी काया चाहिए तो वेलनेस सेंटर आइए। सदर तहसील के गड़ेर में यह केंद्र जल्द ही शुरू होने वाला है। यहां न सिर्फ प्राचीन आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति से दु:साध्य रोगों का उपचार होगा, बल्कि योग-प्राणायाम के माध्यम से स्वस्थ जीवन जीने का गुर भी सिखाया जाएगा। ‘योगा वेलनेस सेंटर’ में एक प्रशिक्षक और सहायक की चयन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जल्द ही इन्हें तैनाती देकर सेंटर शुरू करने की तैयारी है। सब कुछ ठीक रहा तो अगले सप्ताह से यह केंद्र संचालित होने लगेगा।
विज्ञापन

अंग्रेजी दवाओं पर निर्भरता खत्म करने के लिए सरकार भारत की प्राचीन आयुर्वेदिक और प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति से इलाज पर जोर दे रही है। इसे बढ़ावा देने के लिए सीएचसी-पीएचसी में भी आयुर्वेदिक विधि से उपचार की व्यवस्था शुरू की जा रही है। अब जिला स्तर पर सरकार ‘योगा वेलनेस सेंटर’ भी खोलने जा रही है। इस सेंटर में आने वाले मरीजों को आयुर्वेदिक उपचार के साथ ही योग-प्राणायाम के तरीके सिखाए जाएंगे, जिससे वे तनावमुक्त होकर स्वस्थ और खुशहाल जीवन जी सकें।
आयुष विभाग के अंतर्गत संचालित होने वाले इस केंद्र के लिए सदर तहसील के गड़ेर गांव को चुना गया है। शहर से नौ किमी दूर यहां पांच बेड का राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय पहले से है। इसी परिसर में वेलनेस सेंटर भी शुरू किया जाएगा। जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. सुरेंद्र राय के मुताबिक सेंटर में एक योग प्रशिक्षक और सहायक की तैनाती होनी है। साक्षात्कार के जरिए चयन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। सिर्फ तैनाती ही शेष है। अगले सप्ताह तक नियुक्ति कर सेंटर को हर हाल में चालू कर दिया जाएगा। प्रशिक्षक को सेंटर के अलावा स्टेडियम-पार्क में भी सुविधानुसार शिविर लगाने को कहा गया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को भारतीय चिकित्सा पद्धति का लाभ मिल सके।
विज्ञापन

---------
इनसेट
दो शिफ्ट में चलेगा सेंटर
सेंटर का संचालन दो शिफ्टों में होगा। पहली शिफ्ट में सुबह आठ से अपराह्न दो बजे तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। दूसरी शिफ्ट शाम चार से सात बजे तक की होगा। प्रत्येक शिफ्ट में एक-एक घंटे के कई बैच चलेंगे। एक बैच में 30-40 लोगों को रखा जाएगा।
---------
इनसेट
नियमित योग से मिटेगा रोग
सेंटर में आने वालों को स्वस्थ रहने के लिए नियमित योगाभ्यास पर जोर दिया जाएगा। तनाव, कमर दर्द, गर्दन दर्द, सांस, उदर रोग सहित अन्य बीमारियों के निदान के लिए उससे संबंधित योग-प्राणायाम कराया जाएगा। आयुर्वेदिक दवाओं और योगाभ्यास से जटिल रोगों के स्थाई निदान की कोशिश होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें