फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्राइमैक्स कर्मी गए हड़ताल पर, रोडवेज में नहीं हुई जनरथ की बुकिंग

विज्ञापन
रोडवेज परिसर स्थित ट्राईमेक्स एजेंसी का काउन्टर बंद रहने से एमएसटी धारक और एसी बस की बुकींग कराने आए यात्री वापस लौट गए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। रोडवेज परिसर में शनिवार को एमएसटी बनवाने और रिचार्ज कराने आए यात्री वापस लौट गए। तीन माह से वेतन नहीं दिए जाने के विरोध से ट्राईमैक्स कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से जनरथ सेवा की बुकिंग भी प्रभावित रही। काउंटर पर आए यात्री निगम की व्यवस्था को कोसते हुए बैरंग लौटे।
विज्ञापन

परिवहन निगम ने पूरे प्रदेश में रोडवेज की एमएसटी बनाने, रिचार्ज और जनरथ व वाल्वो सेवाओं की काउंटर बुकिंग का कार्य प्राइवेट एजेंसी ट्राइमैक्स को दे रखा है। देवरिया डिपो में भी एजेंसी ने तीन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। प्रतिदिन 100 से अधिक छात्र एवं अन्य यात्री अपनी एमएसटी रिचार्ज कराने यहां आते हैं। शनिवार को तीनों कर्मचारी काउंटर पर ताला लगाकर नदारद रहे। कर्मचारियों को फरवरी, मार्च व अप्रैल माह के मानदेय का भुगतान नहीं हो सका है। कर्मियों ने बताया कि गोरखपुर क्षेत्र में कार्यरत सभी कर्मियों का वेतन पिछले तीन माह से बकाया है। इस कारण से वे परेशान हैं। आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं। 11 मई को ही उन्होंने क्षेत्रीय प्रबंधक को पत्र लिखकर 12 मई से कामकाज नहीं करने की चेतावनी दी थी। जब तक इस क्षेत्र में कार्यरत बुकिंग काउंटर और एमएसटी कर्मियों के मानदेय का भुगतान नहीं होता। तब तक कार्य नहीं करेंगे। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आरके उपाध्याय ने बताया कि पिछले कई माह से वेतन नहीं मिलने से ट्राईमैक्स कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। इसका समाधान मुख्यालय स्तर से ही होना है। दैनिक यात्रियों और एसी बस सेवा से यात्रा करने वाले लोगों को हो रही दिक्कतों से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें