पूर्व सांसद व सपा के राष्ट्रीय महासचिव का जिले में प्रथम आगमन पर स्वागत करते कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
देवरिया। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय महासचिव रमाशंकर राजभर विद्यार्थी ने कहा कि पिछड़ों और दलितों के खिलाफ घटनाएं बढ़ी है। प्रतिरोध करने पर उनकी हत्या की जा रही है। ताकि दूसरे लोग विरोध करने की हिम्मत न कर सके। सीएम के अयोध्या में दीवाली मनाने पर सवाल खड़ा किया। कहा कि लोग महंगाई से बेहाल हैं। सरकार को फिक्र नहीं है।
वह शनिवार को जिला पंचायत सभागार में आयोजित स्वागत समारोह को संबोधित कर रहे थें। मनोनयन के बाद जिले में पहली बार आएं राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व सांसद रमाशंकर राजभर विद्यार्थी ने कहा कि सरकार के पास फुर्सत नहीं है। सरौरा कांड में तीन लोगों की सरेआम हत्या हुई है, सीएम योगी आदित्यनाथ जिले में आए लेकिन पीड़ित परिवार का हाल जानने का समय नहीं मिला। भाजपा के जनप्रतिनिधियों की कौन पूछे। महंगाई के चलते दीवाली जैसे महत्वपूर्ण पर्व पर लोगों के घरों में सन्नाटा हैं। इसकी जिम्मेदार भाजपा सरकार है। इस दौरान एमएलसी रामसुंदर दास निषाद, जिला पंचायत अध्यक्ष रामप्रवेश यादव, जिलाध्यक्ष रामइकबाल यादव, गजाला लारी, मनबोध प्रसाद, सुरेश यादव, उमेश नारायण शाही आदि मौजूद रहे।