फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध संबंध की चक्कर में हुआ था युवक का कत्ल

विज्ञापन
विज्ञापन
कंचनपुर। अवैध संबंध में युवक की अपहरण कर हत्या की गई थी। महिला के पति ने अपने साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था। ढाई माह बाद पुलिस ने इसका पर्दाफाश किया।
विज्ञापन

तरकुलवा थानाक्षेत्र के द्वारिका गांव निवासी रामप्रताप राव 15 जून को घर से गायब हो गया। घरवाले उसकी खोजबीन किए, लेकिन पता नहीं चला। 28 जून को रामकृपाल राव की तहरीर पर चार लोगों पर अपहरण का केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी इकबाल अंसारी और अदालत को पकड़ कर जेल भेज दी। पूछताछ महेंद्र मुंसी उर्फ जयहिंद चौंकाने वाले खुलासे किए। एसओ ने बताया कि रामप्रताप का गांव की एक महिला से अवैध संबंध था। इसकी वजह से महिला के पति को डेढ़ लाख रुपया कर्ज के रूप में दिया था। रामप्रताप महिला के पति पर दबाव बनाने लगा। इससे आजिज आकर पति-पत्नी गांव छोड़कर कसया चले गए। बावजूद इसके रामप्रताप महिला से मिलने कसया जाता रहा। परेशान महिला के पति हरिश्चंद्र भारती ने इकबाल, अदालत और महेंद्र के साथ मिलकर रामप्रताप की हत्या की योजना बनाई। रामप्रताप को घर से बुलाकर कुशीनगर के पिपराघाट के पास ले गए और गला घोंटकर हत्या कर शव छोटी गंडक में फेंक दिया। थानाध्यक्ष शशांक शेखर राय ने कहा कि दो आरोपियों को पहले ही जेल भेज दिया गया है। महिला और उसके पति की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें