फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीच राह दगा दे गई रोडवेज बस, लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। देवरिया डिपो की खटारा बसें बीच राह कब धोखा दे जाए, कोई भरोसा नहीं है। कुछ ऐसा ही शुक्रवार को सुभाष चौक पर हुआ। देवरिया डिपो की एक बस गोरखपुर जा रही थी। बस चलते-चलते अचानक बंद हो गई। इससे देवरिया-गोरखपुर मार्ग पर भीषण जाम लग गया। जाम बढ़ता देख यातायात सिपाहियों ने धक्का देकर बस को किनारे किया, तब जाम से निजात मिला।
विज्ञापन

देवरिया डिपो के पास अपनी बसें 64 हैं। इसके अलावा 102 अनुबंधित बस है। 10 से 12 निगम और करीब 20 अनुबंधित बस खटारा हो चुकी हैं। फिर भी इन बसों को सड़कों पर दौड़ाया जा रहा है। बीच रास्ते इन बसों के आए दिन खराब होने की शिकायत भी पहुंचती रहती है। बावजूद इसके निगम के अधिकारी चेत नहीं रहे हैं। आमदनी बढ़ाने के चक्कर में इन बसों को सड़क पर दौड़ा देते हैं, भले ही यात्रियों को परेशानी क्यों न झेलनी पड़ी। तीन जुलाई को एक अनुबंधित बस गोरखपुर जा रही थी। बीच रास्ते खड़ी हो गई। गर्मी के कारण यात्री बेहाल थे। परिचालक ने यात्रियों को दूसरी बसों में शिफ्ट किया। ऐसे में यात्रियों को गंतव्य पहुंचने में देर हो गई। शुक्रवार को भी कुछ ऐसा ही हुआ। देवरिया डिपो की एक बस गोरखपुर की तरफ जा रही थी। यह बस रोडवेज से सुभाष चौक तक बमुश्किल एक किलोमीटर दूरी तय कर पाई थी कि बस बीच सड़क पर खड़ी हो गई। पहले तो चालक ने स्टार्ट करने की कोशिश की। जब मामला नहीं बना तो यात्रियों से धक्के लगवाए लेकिन बस स्टार्ट होने का नाम नहीं ले रही थी। देवरिया-गोरखपुर मार्ग पर जाम लगने लगा। देखते ही देखते दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई, तब यातायात पुलिसकर्मियों ने बस में धक्का लगाकर किनारे किया। इसके बाद जाम से मुक्ति मिल पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें