फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया में आठ और की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया में आठ और की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन

देवरिया। जनपद में बाहर से आने वाले लोग जांच कराने के बाद पॉजिटिव मिलना शुरू हो गए हैं। बुधवार को आठ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ऐसे में संक्रमितों की संख्या जिले में बढ़कर 6802 हो गई है। जबकि 6680 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक 95 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

संक्रमण बढ़ने के बाद भी बड़ी संख्या में बाजार व अन्य स्थानों पर लोगों की भीड़ लग रही है। वहीं लोग पंचायत चुनाव में प्रचार करने में जुटे हैं। बिना मॉस्क के लोग घूम रहे हैं और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी नहीं कर रहे हैं। प्रशासन कोविड-19 के नियमों का पालन कराने की बजाए प्रशासन चुप्पी साधे है। कोरोना से संक्रमित 16 लोग होम आइलोशन में हैं। वहीं एक्टिव केस की संख्या 27 हो गई है। इस संबंध में सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि आठ लोग की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें पांच लोग दूसरे स्थान पर रहते हैं। कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम लगी है। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड सहित अन्य स्थानों पर जांच कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को कोरोना से बचाव के नियमों का पालन करना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें