1197 लोगों ने ली कोरोनारोधी वैक्सीन
देवरिया। कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत बुधवार को 60 वर्ष से अधिक तथा 45 से 59 वर्ष तक के बीमार लोगों का 19 केंद्रों पर टीकाकरण हुआ। वैक्सीनेशन को लेकर बुजुर्ग उत्साहित दिखे। इन केंद्रों पर 1106 बुजुर्गों व आठ फ्रंट लाइन, पांच हेल्थ केयर वर्करों ने प्रथम डोज और 28 लोगों ने वैक्सीन की द्वितीय डोज ली। वहीं 45 से 59 वर्ष के बीच के 50 लोगों को टीका लगाया गया। वैक्सीनेशन के लिए कुल 18 टीमें लगाई गई थीं। कुल लक्ष्य 4480 के सापेक्ष 1197 लोगों को टीका लगाया गया। कुल उपलब्धि 26.72 प्रतिशत रही।
जिला अस्पताल केंद्र पर टीकाकरण के लिए दो टीम तैनात की गई थी। यहां प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आरके श्रीवास्तव, पर्यवेक्षक विश्वनाथ मल्ल, विवेक सिंह, अंजली श्रीवास्तव, एएनएम रेनू शर्मा, सोनल विश्वकर्मा, वार्ड ब्वाय राजन मल्ल, प्रिंस कुमार सिंह, आशा पुष्पा पाठक, रेखा देवी तैनात रहीं। यहां रामसुमेर पांडेय, मंजू शुक्ला, हीरालाल, नंद कुुमार श्रीवास्तव, गोयल कुमार गुप्ता, मीना श्रीवास्तव आदि ने वैक्सीन की डोज ली। प्रतिरक्षण सेल के अपर शोध अधिकारी राकेश चंद्र, मुकेश मिश्रा, प्रमोद यादव, मुकेश मिश्रा, भुनेश्वर शर्मा, अखिलेश जायसवाल आदि वैक्सीनेशन कार्य के सहयोग में जुटे रहे।