फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमरजेंसी में आठ डॉक्टर मिले गैरहाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
इमरजेंसी में आठ डॉक्टर मिले गैरहाजिर
विज्ञापन

सीएचसी, पीएचसी में खुली उपस्थिति की पोल, कर्मचारी भी थे अनुपस्थित, कटा वेतन
डीएम के निर्देश पर तैनाती स्थल पर रात्रि निवास व इमरजेंसी में डॉक्टरों की उपस्थिति जांचने के लिए जिले में चला अभियान
बंद मिला न्यू पीएचसी मदनपुर, पीएचसी मझगवां के इमरजेंसी में सभी स्टाफ मिले अनुपस्थित
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर इमरजेंसी में तैनात डॉक्टरों की उपस्थिति एवं तैनाती स्थल पर रात्रि निवास करने की जमीनी हकीकत जांचने के लिए जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर शनिवार देर रात अभियान चलाया गया। इसमें लगभग डेढ़ दर्जन डॉक्टर तैनाती स्थल पर रात्रि निवास करते नहीं मिले। साथ ही रात्रिकालीन इमरजेंसी में तैनात आठ डॉक्टर एवं स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित मिले। डीएम ने सभी का एक दिन का वेतन काटने के साथ ही कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।
नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मदनपुर केंद्र रात्रि साढ़े नौ बजे बंद पाया गया। डीएम ने कहा कि शासन के निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। प्रदेश सरकार का निर्देश है कि सभी अधिकारी अपने तैनाती स्थल पर ही रात्रि विश्राम करें और सभी अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन अच्छे तरीके से करें। डीएम ने बताया कि इसी क्रम में जनपद के सभी पीएचसी, सीएचसी पर इमरजेंसी में तैनात स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की रात्रिकालीन उपस्थिति एवं तैनाती स्थल पर रात्रि विश्राम करने के आदेश की वास्तविकता जानने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इसके लिए सभी तहसीलों के एसडीएम एवं सोलह ब्लॉकों के खंड विकास अधिकारियों के नेतृत्व में जांच टीम को निरीक्षण के लिए भेजा गया। अनुपस्थित पाए गए चिकित्सकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहज में मेडिकल ऑफिसर डॉ. मिथिलेश शुक्ल, तरकुलवा में एमओआईसी डॉ. अमित कुमार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बैतालपुर की चिकित्साधिकारी डॉ. आकृति दूबे, सीएचसी सलेमपुर के एमओआईसी डॉ. अतुल कुमार, बनकटा के एमओआईसी डॉ. नवीन कुमार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भागलपुर के मेडिकल ऑफिसर डॉ. मनीष सिंह, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछैला के वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. अजय कुमार शाही, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मझगवां के एमओआईसी डॉ. राजीव रंजन, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहज के अधीक्षक डॉ. अजयपाल एवं एमओआईसी डॉ. पीएन तिवारी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भाटपाररानी की मेडिकल ऑफिसर डॉ. नजमा अंसारी, डॉ. मुरारी राय, डॉ. संजय कुमार, डॉ. आदिल अली, डॉ. अजीत कुमार गुप्ता, डॉ. पंकज श्रीवास्तव, डॉ. शिखा श्रीवास्तव तैनाती स्थल पर रात्रि निवास करते नहीं मिले।
विज्ञापन

ये चिकित्सक व कर्मी इमरजेंसी में अनुपस्थित मिले
रात्रिकालीन इमरजेंसी में तैनात डॉक्टरों में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहज में डॉ. मिथिलेश शुक्ल, डॉ. पीएन तिवारी, वार्ड ब्वॉय उमाशंकर, सीएचसी तरकुलवा में डॉ. अमित कुमार, बैतालपुर में डॉ. आकृति दूबे, बनकटा में डॉ. नवीन कुमार, मछैला में डॉ. अजय कुमार शाही, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के वार्ड ब्वॉय मधुकर पांडेय अनुपस्थित पाए गए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, मझगावां के सभी स्टाफ अनुपस्थित पाए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें