फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ पेटी अंग्रेजी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आठ पेटी अंग्रेजी शराब बरामद, एक गिरफ्तार
विज्ञापन

बनकटा। स्थानीय पुलिस ने रामपुर बुजुर्ग तिराहे के समीप से बृहस्पतिवार को लग्जरी वाहन से अवैध शराब बरामद की और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके पास से आठ पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई है।
विज्ञापन

बनकटा थानाध्यक्ष दिलीप सिंह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए निकले थे। इस बीच चेकिंग के दौरान रामपुर बुजुर्ग तिराहे के पास एक चारपहिया वाहन की तलाशी ली गई। जिसमें से आठ पेटी फ्रूटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। प्रत्येक पेटी से 180 एमएल के 48 पाउच मिलेे। पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने नाम व पता आदित्य कुमार निवासी विक्रमपाली, पटना बताया। पुलिस ने बरामद अवैध शराब को कब्जे में लेकर आरोपी का चालान कर दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष दिलीप सिंह, शिव कुमार पांडेय और राजकुमार यादव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें