फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल विवि के शिलान्यास का गवाह होंगे 75 जिले के खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
खेल विवि के शिलान्यास का गवाह होंगे 75 जिले के खिलाड़ी
विज्ञापन

देवरिया। मेरठ में दो जनवरी को मेजर ध्यानंचद खेल विश्वविद्यालय के शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जिले के भी 75 खिलाड़ी शुक्रवार की सुबह में रवाना हो गए। रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम गेट से एडीएम प्रशासन कुंवर पंकज ने दोनों बसों को हरी झंडी दिखाई।
विज्ञापन

मेरठ के ग्राम सलावा एवं कैली परगना सरधना में मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय का दो जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम में जिले के भी विभिन्न खेलों से जुड़े एवं स्टेडियम में अभ्यास करने वाले 50 पुरुष वर्ग एवं महिला वर्ग की 25 खिलाड़ी शामिल होंगे। स्टेडियम गेट से सुबह साढ़े नौ बजे रोडवेज की दो जनरथ बसों से खिलाड़ियों, खेल प्रशिक्षकों, पुलिस बल का दल वहां के लिए रवाना हो गया। जिला क्रीड़ाधिकारी केके पांडेय ने बताया कि देश के पहले खेल विश्वविद्यालय के शिलान्यास कार्यक्रम के गवाह देवरिया जनपद के भी 75 खिलाड़ी बनेंगे। प्रतिभागियों को ले जाने, वापस लाने के लिए ठंड के मौसम को देखते हुए दो जनरथ बसों की व्यवस्था की गई। विभिन्न खेलों के 75 खिलाड़ियों को चयनित किया गया था। खिलाड़ियों के साथ खेल विभाग के भारोत्तोलन प्रशिक्षक रवि कुमार शर्मा, क्रिकेट के पवन कुमार एवं हॉकी के शकील अहमद, ताइक्वांडो की सीनियर खिलाड़ी प्रियंका कुमारी के साथ ही पुलिस विभाग के उपनिरीक्षक विनोद सिंह, आरक्षी विनय कुमार, दीपा सिंह, श्वेता सिंह, प्रिंसी सिंह भी गई हैं। शुक्रवार की रात में यह लोग कन्नौज में ठहरेंगे। सभी खिलाड़ियों को सुरक्षित मेरठ ले जाने, कार्यक्रम स्थल पर प्रतिभाग कराने एवं खेल विवि के शिलान्यास कार्यक्रम के समापन के बाद वहां से यहां तक पुन: वापस लाने की पूरी जिम्मेदारी इनकी होगी। दो जनवरी को कार्यक्रम के बाद दल लौट आएगा। इस दौरान ताइक्वांडो प्रशिक्षक गिरीश सिंह, शालिनी शर्मा, अमित कुमार पांडेय, कादिर आलम, लिपिक अशोक सिंह सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें