फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की मांग नहीं की पूरी, तिलक लौटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
- सदर कोतवाली क्षेत्र के पोखरभिंडा गांव का है मामला
विज्ञापन

- रुद्रपुर के एक गांव से बेटी का तिलक लेकर आया था पीड़ित
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। दहेज की मांग को लेकर वर पक्ष के लोगों ने दरवाजे पर तिलक लेकर आए लड़की पक्ष के लोगों को लौटा दिया। पीड़ित ने घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने मामला रामपुर कारखाना का बता कर पल्ला झाड़ लिया।
विज्ञापन

रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले एक शख्स ने अपनी बेटी का विवाह सदर कोतवाली क्षेत्र के पोखरभिंडा गांव निवासी युवक से तय किया था। पिता के निधन हो जाने के कारण वह परिवार को मुखिया था। शादी तय होने समय उसने अपनी मांग लड़की के परिवारवालों के सामने रखी। बताया जा रहा है कि तय रुपये लड़की वालों ने दूल्हे के घर पहुंचा दिया। 12 मई को लड़की पक्ष के लोग बर्तन और अन्य सामान लेकर दूल्हे के दरवाजे पर पहुंचे। यहां दूल्हा ने अपनी मांग बढ़ा दिया। कहा कि पूरा पैसा लेकर आइएगा तब तिलक होगा। इसे लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। गांव के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। लड़की पक्ष के लोग बिना तिलक चढ़ाए लौट गए। सोमवार को लड़की के पिता ने घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी। कोतवाली पुलिस ने मामला रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र का बताकर लौटा दिया। इस संबंध में कोतवाल यादवेंद्र बहादुर पाल ने बताया कि लड़की के पिता तहरीर लेकर आए थे। घटना के बारे में पता कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें