फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद की पत्नी व पिता को मालिनी ने दिए 51-51 हजार

विज्ञापन
छपिया जयदेव में शहीद के घर पहुंचीं लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने शहीद की पत्नी विजयलक्ष्मी को ढांढस बंधाया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भटनी। प्रख्यात भोजपुरी गायिका मालिनी अवस्थी सोमवार की शाम शहीद विजय कुमार मौर्य के घर पहुंचीं। परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। शहीद को नमन करते हुए पत्नी और पिता को 51-51 हजार रुपये का चेक भी सौंपा। परिवार को अपने स्तर से हरसंभव मदद का भरोसा भी दिया।
विज्ञापन

शाम करीब पौने सात बजे छपिया जयदेव पहुंचीं मालिनी शहीद की पत्नी विजयलक्ष्मी से लिपट गई। उनके आंसू पोंछते हुए कहा, ‘हिम्मत मत हारिए, यह परीक्षा की घड़ी है। धीरज रखने की जरूरत है।’ बेटी को दुलारते हुए कहा कि इसके बेहतर भविष्य के लिए खुद को संभालें। पुलवामा की घटना झकझोरने वाली है। पूरा देश आपके साथ है। उन्होंने शहीद के पिता की बहू को भी सेना में भेजने की इच्छा पर कहा कि ऐसे ही जीवट लोगों की बदौलत देश का मस्तक ऊंचा है। उन्होंने विजयलक्ष्मी को अपना मोबाइल नंबर देते हुए कहा कि जब भी जरूरत हो, उनसे बेहिचक संपर्क करें। अपने स्तर से पूरी मदद करुंगी। इस मौके पर डीएम व एसपी की पत्नियां भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें