बघौचघाट। डॉ. खालिद के हत्या के बाद पुलिस के साथ मारपीट, गाड़ी में तोड़फोड़, सरकारी सामान की लूटपाट, सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में जेल भेज दिया।
बघौचघाट के सखनी न्यू पीएचसी पर तैनात डॉ. खालिद की हत्या 25 सितंबर को बदमाशों ने गोली मार के कर दी थी। हत्या के बाद कुछ लोगों ने पुलिस का जीप तोड़ दिया था। पुलिस के साथ मारपीट की, सामान लूट लिया और सड़क जाम कर पुलिस के काम में बाधा पहुंचाया था। इस मामले में पुलिस ने 10 नामजद सहित 150 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया था। मंगलवार को पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इनके नाम शिवजी मद्धेशिया, निरंजन भगत, जयसिंह पुत्र, लालबहादुर है। थानेदार राजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बाकी की तलाश जारी है।