फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा के राष्ट्रीय महासचिव रमाशंकर का कार्यकताओं ने किया स्वागत

विज्ञापन
सलेमपुर में सपा के राष्ट्रीय महासचिव रमाशंकर राजभर को स्वागत करते सपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सलेमपुर। सपा के नव नियुक्त राष्ट्रीय महासचिव पूर्व सांसद रमाशंकर राजभर विद्यार्थी का कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन पर स्वागत किया। राष्ट्रीय महासचिव बनने के बाद मंगलवार को उनका आगमन सलेमपुर हुआ। पूर्व सांसद ने कहा कि सपा जाति धर्म पर राजनीति नहीं करती है। समाज के सभी लोगों को एक साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। भाजपा के इतने दिनों की सरकार से लोग ऊब चुके हैं। जनता देश व प्रदेश में बदलाव चाहती है। राजभर भाईयों का सम्मान सिर्फ सपा में सुरक्षित है। अन्य पार्टियां केवल वोट के लिए राजनीति कर रही हैं। इसके बहकावे में आने की जरूरत है। सपा नेता ओपी यादव ने कहा कि सपा में सबका सम्मान सुरक्षित है। स्वागत करने वालों में पूर्व विधायक स्वामीनाथ यादव, मनबोध प्रसाद, निर्भय यादव, अंकित श्रीवास्तव, जैनुल अख्तर, साहू विशाल गुप्त आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें