फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वित एवं लेखाधिकारी से मिले संघर्ष मोर्चा के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। पेंशन विहीन शिक्षक-कर्मचारी-अधिकारी संघर्ष मोर्चा के लोग मंगलवार को डीआईओएस को ज्ञापन देने पहुंचे। उनके न रहने पर वित्त एवं लेखाधिकारी को सात सूत्रीय ज्ञापन सौंप और कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षक संघ देवरिया के पूर्व अध्यक्ष प्रेमचंद्र मिश्र और पेंशन विहीन शिक्षक-कर्मचारी-अधिकारी संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष डॉ. महेंद्र राय की अगुवाई में सैकड़ों शिक्षक डीआईओएस से मिलने पहुंचे। उनके न रहने पर वित्त एवं लेखाधिकारी को सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। सिटीजन चार्टर लागू करने, कक्ष निरीक्षकों का भुगतान, परीक्षा मूल्यांकन का भुगतान, छठें वेतन आयोग का अवशेष देयक का भुगतान, चयन वेतन के निर्धारण की समस्या और प्रबंधतंत्र की ओर से पदोन्नति व विनियमितिकरण के प्रकरण पर बात की गई। वित्त एवं लेखाधिकारी ने सभी समस्याओं के यथाशीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया।
डॉ. महेंद्र राय ने कहा कि यदि समस्याओं का निस्तारण नहीं किया जाता है तो एक अगस्त से वह जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में सत्याग्रह चलाएंगे। प्रतिनिधिमंडल में अजीत कुमार तिवारी, सुधीर कुमार श्रीवास्तव, संपूर्णानंद द्विवेदी, सत्यम मिश्र, प्राणनाथ मिश्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें