फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देसही देवरिया इलाके में तीन घंटा बिजली मिली, नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। देसही देवरिया इलाके में बिजली समस्या दूर नहीं हो सकी है। शनिवार को बिजली की कटौती से उपभोक्ता जूझते रहे। बमुश्किल दो से तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति हुई। सहरी भी अंधेरे में की। पिपरा मदन गोपाल और सहवा के बीच 11 हजार वोल्ट का तार टूटकर गिर गया है। बिजली आपूर्ति बेहतर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। उधर, भुजौली फीडर में टेक्निकल फॉल्ट से बिजली आती जाती रही।
विज्ञापन

इमिलिहा सब स्टेशन से देसही देवरिया इलाके के गांवों में बिजली की आपूर्ति होती है। मेन केबल में मंगलवार को फॉल्ट आ गया। इसके बाद उसे गुरुवार को बदला गया। शनिवार को भी बिजली कटौती से उपभोक्ता जूझते रहे। दिन में 10 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई। पिपरा मदन गोपाल, देवरिया बुद्धू खान, बरवामीर छापर, कौलाछापर, रामपुर हीरामन आदि गांवों में दोपहर दो बजे तक बिजली रही, लेकिन प्रत्येक 20-25 मिनट पर बिजली कट होती रही। बिजली की आवाजाही से उपभोक्ता हलकान रहे। इन्वर्टर भी चार्ज नहीं हो पाए। इसके चलते गर्मी से उपभोक्ता बेहाल रहे। तपती धूप से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। बिजली आधारित धंधा प्रभावित हो गया है। भुजौली फीडर-रामलीला सब स्टेशन से जुड़े मोहल्ले में बिजली कटौती झेलते रहे। अहमद नगर, गोरखपुर रोड, अली नगर आदि मोहल्ले के लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें