फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से गिरा किशोर का इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर (देवरिया)। ट्रेन में पानी बेचने वाला एक नाबालिग लड़का लार रोड स्टेशन पर गिर गया। घायल को लोगों ने लार सीएचसी पर पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां किशोर का इलाज चल रहा था। शुक्रवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मऊ जिले के कोपा निवासी धर्मचंद्र का 15 वर्षीय बेटा विशाल इंदारा के एक ठेकेदार के अंडर में ट्रेनों में घूमकर पानी बेचता था। गुरुवार को गोरखपुर से वाराणसी जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस शाम करीब 6.30 बजे लार रोड रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इस दौरान चलती ट्रेन से विशाल गिर गया। इसके साथ मौजूद एक युवक ने लोगों की मदद से लार सीएचसी पहुंचाया। किशोर की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया जहां उसका इलाज चल रहा था। ठेकेदार ने किशोर के मौत होने की सूचना परिजनों को दी। मौत की खबर मिलते ही घरवालों में चीख पुकार मच गई। शव को जीआरपी पुलिस कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें