फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रपुर में आज हुंकार भरेंगे पीएम मोदी

विज्ञापन
नरेन्द्र मोदी
विज्ञापन
रुद्रपुर। पीएम की विजय संकल्प रैली की तैयारी पूरी कर ली गई है। रविवार को प्रधानमंत्री मोदी छोटी काशी के रूप में चर्चित रुद्रपुर में हुंकार भरेंगे। चुनावी सभा में दूसरी बार आ रहे पीएम की सुरक्षा को लेकर पूरी चौकसी बरती जा रही है। रैली स्थल के चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

डीएम अमित किशोर और एसपी किरीट राठोड ने कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने मंच और पंडाल का निरीक्षण किया। इस दौरान पीएम की सुरक्षा में तैनात अधिकारियों की पंडाल में बैठक ली। सुरक्षा में तैनात पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों को आवश्यक निर्देश दिए गए। सुरक्षा कर्मचारियों को तैनाती स्थल पर उनके दायित्वों को बताया गया। बैठक में एसपी ने रुट चार्ट की जानकारी दी। पीएम की सुरक्षा में लगी एसपीजी के बम निरोधक दस्ते पूरे मैदान की जांच की। इस दौरान डाग स्क्वाड ने रैली स्थल और हेलीपैड की जांच की। एसपीजी ने हेलीपैड से पीएम को मंच तक पहुंचाने का पूर्वांभ्यास किया। पीएम का हेलीकाप्टर लैंड करने के बाद उन्हें एसपीजी के सुरक्षा घेरे में क्रूजर गाड़ी से मंच तक पहुंचाया जाएगा। पीएम को हेलीपैड से मंच तक पहुंचाने में लगाई गई टीम ने कई बार पूर्वांभास किया। शनिवार शाम को ही एसपीजी ने हेलीपैड से मंच तक के एरिया को अपनी सुरक्षा में ले लिया। इस बाबत डीएम अमित किशोर ने कहा कि पीएम की रैली की तैयारी पूरी हो चुकी है। पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया। रैली स्थल पर सुरक्षा को लेकर सावधानी बरती जा रही है।

1.05 घंटे जिले में रहेंगे पीएम
देवरिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को करीब एक घंटा पांच मिनट तक जिले में रहेंगे। प्रोटाकाल के तहत 12.15 बजे वह कुशीनगर से हेलीकॉप्टर द्वारा देवरिया हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से सड़क मार्ग के जरिए कार्यक्रम स्थल पर आएंगे। दोपहर 12.25 से 01 बजकर पांच मिनट तक जनसभा में रहेंगे। इसके बाद 01.20 बजे गोरखपुर के लिए हेलीकॉप्टर से उड़ान भरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें