फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
रंजिशन व्यवसायी पिता-पुत्र को जिंदा जलाने की कोशिश
विज्ञापन


- पीड़ित परिवार ने दी पुलिस को नामजद तहरीर, केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
धानी बाजार। कानापार में पड़ोसी ने रंजिशन व्यवसायी पिता-पुत्र के ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की। ग्रामीणों की मदद से दुकानदार व उनके पुत्र को बचा लिया गया। घटना की जानकारी पुलिस को मिली तो आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

बृजमनगंज थाना क्षेत्र के धानी बाजार ग्राम सभा कानापार में बृहस्पतिवार की रात 8 बजे रोज की तरह महेंद्र अपने पुत्र अन्नू के साथ दुकान बंद कर घर जाने की तैयारी कर रहे थे। तभी पड़ोसी दुकानदार के परिजन पहुंच गए। आरोपियों के हाथ में पेट्रोल से भरा गैलन था। उन्होंने पिता-पुत्र पर पेट्रोल फेंक दिया। जब तक महेंद्र और अन्नु कुछ समझ पाते आरोपी माचिस जलाकर उनके ऊपर फेंकने की कोशिश करने लगे। लेकिन पिता-पुत्र दुकान के बगल में कूद कर पड़ोसी की दुकान में भाग कर अपनी जान बचा ली। इसी बीच बीच-बचाव कर रहे भोला पर भी आरोपियों ने हमला कर दिया। घटना की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पाकर चौकी इंचार्ज धानी अविनाश त्रिपाठी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इस संबंध में थानाध्यक्ष गिरीजेश उपाध्याय ने बताया तहरीर के आधार पर आरोपी कपिलदेव, उनकी पत्नी लालमति और बेटे शिवकुमार, श्रीकृष्णा व राजकुमार खिलाफ रिपोर्ट दर्ज जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें