सलेमपुर। रमावती धर्मनाथ बालिका इंटर कॉलेज के संस्थापक और समाजवादी चिंतक धर्मनाथ सिंह लारी की 16वीं पुण्यतिथि गुरुवार को मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व कैबिनेट मंत्री व नेता विरोधी दल रामगोविंद चौधरी ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर किया।
पूर्व मंत्री ने कहा कि सांप्रदायिक, राष्ट्रविरोधी ताकतें देश से दूर होंगी और सबका विकास होगा। तभी धर्मनाथ सिंह लारी को सच्ची श्रद्घांजलि होगी। भाजपा को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि जनता को सपना दिखाकर सत्ता में आने वाली पार्टी से सतर्क रहने की जरूरत है। विशिष्ट अतिथि विधान परिषद सदस्य रामसुंदर दास ने कहा कि स्व. लारी व्यक्ति नहीं विचार थे। समाज के गरीब के लिए वह आजीवन संघर्ष किए। इस दौरान पूर्व सांसद रमाशंकर विद्यार्थी, पूर्वमंत्री एमए लारी, पूर्व चेयरमैन श्रीराम सिंह, जिलाध्यक्ष रामइकबाल यादव, रामजीवन तिवारी, पूर्व विधायक मनबोध प्रसाद आदि मौजूद रहे।