फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाघरा के बढ़ते जलस्तर से गांव वालों में खौफ

विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। घाघरा के जलस्तर में हो रही बेतहाशा वृद्धि से नदी के आसपास रहने वाले लोग खौफजदा हैं। नदी का पानी तेजी से खेतों को मैरुंड कर रामजानकी मार्ग की ओर बढ़ रहा है। प्रशासन ने बाढ़ चौकियों पर चौकसी बढ़ा दी है। घाघरा खतरे के निशान 66.50 से बढ़कर 70 सेंटीमीटर ऊपर बहने लगी है।
विज्ञापन

नदी के किनारे स्थित गांवों में बरसात के समय से लोगों की मुश्किलें बढ़ जाती हैं। लोगों का कहना है कि पिछले दो सालों से नदी में उफान न ैने से इस बार प्रशासन भी चैन की सांस ले रहा था, लेकिन करीब 25 दिन पहले नदी में अचानक ऊफान आने से प्रशासन भी हलकान हो गया था। अब फिर पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बारिश से नदियां दोबारा ऊफान पर आ गई हैं। उपजिलाधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि नदी के जलस्तर को देखते हुए बाढ़ चौकियों पर चौकसी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें