रामपुर कारखाना (देवरिया)। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में आओ अंग्रेजी सीखे रेडियो कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डायट प्राचार्य शिवचंद राम व बीएसए उपेंद्र कुमार द्वारा मां सरस्वती व कस्तूरबा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।
बीएसए उपेंद्र कुमार ने शिक्षकों का आह्वान करते हुए कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए छात्राओं को अंग्रेजी के छोटे-छोटे शब्दों को प्रयोग करने की जरूरत है। उन्हें उन शब्दों का अर्थ बताकर अंग्रेजी बोलना सिखाया जाएगा तो सीखने में कठिनाई नहीं होगी। बीएसए ने कार्यक्रम को सफल बनाने पर जोर देते हुए जनपद के समस्त कस्तूरबा गांधी विद्यालयों व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत अंग्रेंजी शिक्षकों को अपने दायित्वों को पूरे मनोयोग से कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सरकार की इस योजना से आने वाले समय में छात्र-छात्राओं में अंग्रेजी के प्रति रुझान होगा। बीईओ डीएन चंद ने छात्र-छात्राओं को अपनी कक्षा में नियमित अंग्रेजी सुनने व बोलने के लिए प्रेरित किया। जिला समन्वयक बालिका शिक्षा रवीन्द्र कुुमार ने कहा कि इस वर्ष 1 से 90 एपिसोड का प्रसारण हर एक दिन के अंतराल में होगा। जिसे कक्षा 6 के छात्र-छात्राओं को नियमित सुनाया व सिखाया जाय। जिससे वे अंग्रेजी बोल सकें। इस दौरान रेडियो कार्यक्रम का प्रसारण शुरू होते ही छात्र-छात्राएं उसे सुनने के उत्सुक रहे। इसके पश्चात अध्यापिका कीर्ति मिश्रा ने प्रसारण समाप्त होते ही उक्त पाठ का अभ्यास कराया गया। वार्डेन ने आगत अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया। इस दौरान विमला यादव, सुमन सिंह, डा. निशा मौर्या, कृष्ण चंद, इस्लाम अंसारी, योगेश्वर नाथ तिवारी, विमला देवी, शांति देवी, मंजू देवी, पानपती, सुरेन्द्र प्रसाद, राम बड़ाई, हरिशंकर निषाद, प्रभु यादव, खैतुन निशा, संध्या देवी आदि मौजूद रहे।
आओ अंग्रेजी सीखें कार्यक्रम आयोजित
भाटपाररानी। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बरईपार में सोमवार को बच्चों को रोचक ढंग से अंग्रेजी सीखाने के लिए आओ अंग्रेजी सीखें कार्यक्रम का प्रसारण किया गया। इसमें कक्षा 6 की छात्राओं ने भाग लिया। मुख्य अतिथि प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री विजय सिंह ने कहा कि यह कार्यक्रम यूनीसेफ के सहयोग से बच्चों में अंग्रेजी भाषा के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए प्रारंभ किया गया है। यह आने वाले दिनों में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम आज से समस्त उच्च प्राथमिक परिषदीय विद्यालयों में आरंभ किया गया है। इसके प्रसारण का समय दिन में पौने ग्यारह बजे से ग्यारह बजे तक निर्धारित है। इस दौरान एबीआरसी अजय सिंह, संजीव मिश्रा, वार्डेन पूनम, अमृता सिंह, पूजा श्रीवास्तव, निहारिका, चंद्रकांती गुप्ता, पूजा चौरसिया आदि शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।