फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधान परिषद चुनाव में 5513 मतदाता चुनेंगे नुमाइंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
विधान परिषद चुनाव में 5513 मतदाता चुनेंगे नुमाइंदा
विज्ञापन

देवरिया। देवरिया स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन (विधान परिषद) चुनाव की प्रक्रिया में तेजी आ गई है। मंगलवार से कलेक्ट्रेट में शुरू होने वाले नामांकन की कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। चुनाव में 5513 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विधान परिषद चुनाव को प्रशासन मुस्तैद है। इसमें सांसद, विधायक, एमएलसी, ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, नगर पालिका व नगर पंचायत के अध्यक्ष, सभासद आदि भाग लेंगे। इसमें देवरिया जिले के 2786 तथा कुशीनगर के 2727 मतदाता वोट डालेंगे। दोनों जिले के सभी ब्लाक कार्यालय तथा जिला पंचायत अध्यक्ष कार्यालय में बूथ बनाए जाएंगे। 15 मार्च को चुनाव अधिसूचना जारी होने के साथ ही कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी न्यायालय कक्ष में नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, जो 22 मार्च तक चलेगी। डीएम रिटर्निंग आफिसर होंगे। साथ ही एआरओ एडीएम प्रशासन कुंवर पंकज तथा कुशीनगर के एडीएम होंगे। नामांकन की तैयारी शुरू कर दी गई है। नामांकन के लिए कलेक्ट्रेट परिसर के दक्षिणी से प्रवेश की अनुमति होगी। एक उम्मीदवार के साथ दो प्रस्ताव ही जा सकेंगे। गेट से लेकर जिलाधिकारी न्यायालय तक बल्ली लगाकर बैरिकेडिंग की जाएगी। यहां सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था रहेगी। पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। उत्तरी गेट से लोगों का आना-जाना होगा। 23 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच तथा नाम वापसी 25 मार्च को होगी। मतदान नौ अप्रैल को सुबह आठ से सायं चार बजे तक होगा। मतगणना 12 अप्रैल को होगी।
विज्ञापन

देवरिया के 2786 व कुशीनगर के 2727 मतदाता डालेंगे वोट
देवरिया। विधान परिषद चुनाव को लेकर देवरिया जिले के 2786 मतदाता वोट डालेंगे। इसमें 1579 पुरूष व 1207 महिला मतदाता हैं। वहीं कुशीनगर जिले के 1541 पुरूष तथा 1186 महिला मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगी। इसके लिए कुछ 32 बूथ बनाए जाएंगे। इसमें देवरिया कुल 17 बूथ होंगे, जिसमें सोलह ब्लाक कार्यालय व जिला पंचायत कार्यालय में एक-एक बूथ होगा। वहीं कुशीनगर में 15 बूथ बनेंगे, जिसमें 14 ब्लाक कार्यालय तथा एक जिला पंचायत कार्यालय में बनेगा।
बैलेेट पेपर पर डाले जाएंगे वोट
देवरिया। विधान परिषद चुनाव बैलेट पेपर से होगा। अपने बूथ पर मतदाता बैलेट पर वोट डालेंगे। मतदान में 32 मतपेटिकाएं प्रयोग की जाएंगी। सभी बूथ पर एक-एक मतपेटिका होगी। मतदाता सूची फोटोयुक्त होगी। इसमें मतदाता के नाम के साथ ही उसका फोटो चस्पा होगा। पहचान पत्र न होने पर मतदाताओं के लिए 11 विकल्प होंगे, जिसका प्रयोग कर सकेंगे।
विज्ञापन

देवरिया स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन (विधान परिषद) चुनाव की तैयारी कर ली गई है। चुनाव की प्रक्रिया 15 मार्च से शुरू हो जाएगी। इसी दिन से नामांकन शुरू होगा, जो 22 मार्च तक चलेगा। देवरिया व कुशीनगर जिले के हर क्षेत्र पंचायत कार्यालय व जिला पंचायत कार्यालय में बने बूथ पर मतदान होगा। -मंजूर अली, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी व एसडीएम न्यायिक रुद्रपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें