फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार्मोनल जांच के लिए अब नहीं भटकेंगे मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
हार्मोनल जांच के लिए अब नहीं भटकेंगे मरीज
विज्ञापन

देवरिया। मेडिकल कॉलेज में जल्द ही हार्मोनल जांच की व्यवस्था होगी। इसके लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है। साथ ही मशीनों को मंगाने की कवायद शुरू कर दी गई है। जांच न होने से मरीजों को परेशानी होती थी। जांच शुरू होने से मरीजों को काफी सहूलियत होगी। उन्हें समय के साथ पैसे की बचत होगी।
महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों के अलावा बिहार के सीमावर्ती गांव के लोग भी इलाज कराने आते हैं। कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल में हार्मोनल जांच की सुविधा न होने से परेशानी होती है। अस्पताल में महिलाओं की बीमारी, बच्चे के विकास कम होने सहित कई रोगों की पुष्टि के लिए हार्मोनल जांच की जरूरत पड़ती है। लेकिन, अस्पताल में यह सुविधा न होने मरीजों को भटकना पड़ता है। प्राइवेट पैथालॉजी वाले ब्लड का सैंपल बाहर भेजते हैं। रिपोर्ट आने में पांच से सात दिन लगते हैं। प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार बरनवाल ने बताया कि मशीन मंगाने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। यह सुविधा अस्पताल में होने से महिलाओं का समुचित इलाज हो सकेगा। जांच रिपोर्ट भी आसानी से जल्द मिल जाएगी। साथ ही जांच में लगने वाले पैसे की बचत होगी।
विज्ञापन

हारमोन से संबंधित होंगी छह जांच
देवरिया। मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल में हार्मोनल जांच शुरू करने की योजना है। इसमें छह जांचें होगी। सीरम लैक्टिन, प्रो लैक्टिन, एस्ट्रोजन जांच के अलावा थायराइड जांच भी होगी। यह बीमारी दो तरह की होती हैं। इसमें हाइपो बीमारी में शरीर में सूजन, वजन का बढ़ना व पेट साफ नहीं होता है। हाइपर में वजन कम होता है, शरीर पतला तथा चिड़चिड़ापन होता है। विटामिन डी3 की जांच होगी। इसकी कमी से बच्चों का विकास कम होता है, हड्डी व जोड़ों में दर्द होता है। इसके अलावा विटामिन बी12 की जांच होगी। इसकी कमी से खून की कमी, हाथ, पैर में जलन व चिड़चिड़ापन होती है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में हार्मोनल जांच की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए योजना बनाई गई है। इस पर कार्य किए जा रहे हैं। मशीनें मंगाने के प्रयास हो रहे हैं। संभावना है कि आने वाले दिनों में अस्पताल में यह सुविधा हो जाएगी, जिससे मरीजों को सहूलियत होगी। -डॉ. एचके मिश्रा, चिकित्सा अधीक्षक व बाल रोग विशेषज्ञ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें