फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीसी के नायब सुबेदार बंदी रक्षक समेत 52 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 52 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव, संख्या हुई 953
विज्ञापन

622 लोग ठीक होकर गए घर
सिविल कोर्ट के एक जज के स्टेनो और स्वास्थ्यकर्मी भी पॉजिटिव
देवरिया। कोरोना संक्रमितों के संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। मंगलवार को एनसीसी के नायब सूबेदार, सिपाही, रोडवेज कर्मी, बैंक कर्मी समेत 52 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी को कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। जिले में संक्रमितों की संख्या 953 हो गई है। संक्रमितों के संपर्क में रहने वालों को ट्रेस करने में स्वास्थ्य विभाग की टीम जुट गई है।
एनसीसी 51 बटालियन के नायब सूबेदार, रोडवेज के चार कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इन लोगों को कई दिनों से बुखार था। सिविल कोर्ट के एक जज के स्टेनो की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। लार के पिंडी निवासी छह वर्षीय बच्ची, जेल के छह बंदियों और सिपाहियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पुलिस लाइन के दो सिपाही पॉजिटिव मिले हैं। महेन पीएचसी पर तैनात एक स्वास्थ्य कर्मी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उमानगर, देवरिया खास, रामनाथ देवरिया , भटनी के एक बुजुर्ग की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सलेमपुर के कोतवाली के छह सिपाही और एक सीओ सलेमपुर कार्यालय के सिपाही की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बरहज के आजाद नगर, गौरा जयनगर के चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिला कारागार में बैरकों को सैनिटाइज कराया जा रहा है। शहर के एक बैंक के पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमितों के संपर्क में रहने वालों को ट्रेस किया जा रहा है। अब तक जिले में 953 लोग संक्रमित हो गए हैं और नौ लोगों की मौत हो चुकी है। 622 लोग ठीक हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बाबत सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि 52 की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। संक्रमितों को कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। इनका इलाज चल रहा है। संपर्क में रहने वालों को ट्रेस कर होम क्वारंटीन के लिए निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें