फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश बंद होने के बाद खराबी ठीक कर बहाल की गई आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
तार टूटने के कारण ठप रही बिजली आपूर्ति
विज्ञापन

देवरिया। बारिश में तार टूटने के कारण शहर की बिजली आपूर्ति मंगलवार को प्रभावित रही। मौसम साफ होने के बाद खराबी को ठीक कर आपूर्ति बहाल की गई। इसकी वजह से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
सुबह से बारिश शुरू हो गई। इस बीच रुद्रपुर रोड पर तार टूट गया। इसकी वजह से रामनाथ देवरिया और रूद्रपुर रोड के लोगों की आपूर्ति ठप हो गई। इसके अलावा रामलीला मैदान उपकेंद्र से जुड़े उमा नगर, भुजौली, सीसी रोड और तहसील रोड की आपूर्ति चार घंटे तक फ्यूज उड़ने के कारण प्रभावित रही। न्यू कॉलोनी फीडर में भी बारिश के दौरान ब्रेक डाउन रहा। पुरवा चौराहा उपकेंद्र का देहात फीडर ब्रेक डाउन रहे, जबकि रामगुलाम टोला की आपूर्ति दो घंटे तक प्रभावित रही। इस बाबत एसडीओ नवदीप सिंह ने बताया कि बारिश के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। बारिश बंद होने के बाद पेट्रोलिंग कर खराबी को दूर किया गया।
विज्ञापन

चरमरा गई है लार की विद्युत व्यवस्था
पिंडी। जनप्रतिनिधियों की उदासीनता एवं विभागीय अधिकारियों की लापरवाही से लार क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। क्षेत्र के दर्जनों गांव में पिछले एक पखवारे से अंधेरा छाया है। इसके अलावा नगर पंचाय लार में भी स्थिति खराब है। लार नगर के चनुकी मोड़ पर ट्रांसफार्मर जलने से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

लार ब्लॉक के नदौली गांव में पिछले 13 दिनों से बिजली नहीं है। कम क्षमता का ट्रांसफार्मर होने के कारण आए दिन जलता रहता है। गांव के लोगों के प्रयास से सोमवार को जेई ने एक जर्जर ट्रांसफार्मर दिया। गांव के लोगो ने जनप्रतिनिधियों तथा विभागीय अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए अधिक पावर का ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें