फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सन्नीवेश द्विवेदी अध्यक्ष, वीरेंद्र महामंत्री बने

विज्ञापन
विज्ञापन
सन्नीवेश द्विवेदी अध्यक्ष, वीरेंद्र महामंत्री बने
विज्ञापन


खुखुंदू में व्यापार मंडल का हुआ गठन
अमर उजाला ब्यूरो
खुखुंदू। व्यापार मंडल खुखुंदू का शनिवार को गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से सन्नीवेश द्विवेदी को अध्यक्ष और वीरेंद्र कुशवाहा को महामंत्री चुना गया। सभी पदाधिकारियों को फूलमाला पहनाकर बाजार वासियों ने स्वागत किया। इस दौरान उपस्थित लोगों से साप्ताहिक बंदी शनिवार को रखने के लिए सहमति दी।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह से ही कस्बे के व्यवसायी अपनी दुकानें बंद कर जलकल के मैदान में पहुंचे। दोपहर बाद चुनाव का सिलसिला शुरू हुआ। इसमें अध्यक्ष पद के लिए दो लोग नामित हुए। बाद में एक ने अपना नाम वापस ले लिया। इसके बाद सर्वसम्मति से धर्मनाथ मद्धेशिया को संरक्षक, सन्नीवेश द्विवेदी को अध्यक्ष, सुमेश, दुर्गा मद्धेशिया उपाध्यक्ष, वीरेंद्र को महामंत्री, बृजेश मद्धेशिया को संगठन मंत्री, उप मंत्री विनीत बरनवाल, भगवान गुप्ता कोषाध्यक्ष, नारद मद्धेशिया मीडिया प्रभारी व अरविंद ठठेरा, मंटू यादव, संजय चौरसिया, शिवकुमार राय, भूपेंद्र, राजन, निजाम, दिवाकर उपाध्याय, बृजेश, अशोक, मोतीलाल को सदस्य नामित किया गया। सभी ने इस पर सहमति जताई। पदाधिकारियों को बाजारवासियों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद सभी पदाधिकारी पूरे बाजार में घूमकर सभी से संपर्क किये।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें