फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम-एसपी ने समाधान दिवस पर पहुंचकर सुनी फरियाद

विज्ञापन
विज्ञापन
पैर पकड़ रो पड़ी महिला, कहा : न्याय दिलाएं साहब
विज्ञापन


डीएम-एसपी ने समाधान दिवस पर पहुंचकर सुनी फरियाद
कोतवाली और बघौचघाट समाधान दिवस में पहुंचे डीएम-एसपी
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया/बघौचघाट। डीएम अमित किशोर और एसपी एन. कोलांची ने सदर कोतवाली और बघौचघाट थाने में समाधान दिवस पर लोगों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों को समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का आदेश दिया।
दोनों अफसर पहले सदर कोतवाली पहुंचे। यहां आए 30 मामलों को देखा। दो मामलों का तत्काल निस्तारण कर दिया गया। तीन मामलों में मौके पर संबंधित लोगों को भेजा गया। यहां सदर कोतवाल विजय नारायण समेत तमाम अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। बघौचघाट थाने पर सदर तहसीलदार और थाना प्रभारी जनता की समस्या सुन रहे थे। उसी दौरान डीएम अमित किशोर और एसपी एन. कोलांची पहुंच गए। यहां कुल सात मामले जमीन से संबंधित आए। इसमें तीन का मौके पर निस्तारण हुआ। शेष मामलों में टीम बनाकर मौके पर भेज दिया। समाधान दिवस में पहुंची जैदपट्टी निवासी महिला अफसरों के पकड़ पर फफक पड़ी। कहा कि साहब हमें न्याय दिला दीजिए। हमारे पड़ोसी हमारा घर नहीं बनने दे रहे हैं। डीएम ने मामले की जानकारी ली तो पता चला कि महिला के पति ने खुद जमीन पर स्टे लिया है। दोनों अधिकारियों ने तहसीलदार को निर्देश दिया कि थानाक्षेत्र में कोई भी भूमि विवाद अगले समाधान दिवस तक नहीं आना चाहिए। सभी जमीन विवाद एक सप्ताह में निपटा दें। डीएम ने कहा कि अधिकारी-कर्मचारी जनता को धोखा न दें। उनकी समस्या सुनें, त्वरित निदान करें। उनको अपने पीछे घुमाएं नहीं। जनता अगर मेरे पास समस्या लेकर पहुंचती है तो मैं समझूंगा कि हमारे अधीनस्थ लापरवाही कर रहे हैं। जनता की पीड़ा देखकर दुख हो रहा है। इनको न्याय दिलाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। भूमि विवाद के अधिक मामले आने पर चिंता जताया और कहा कि लेखपाल-कानूनगो बहाने न बनाएं। इन समस्याओं का हर हाल में निदान होना चाहिए।
विज्ञापन


डीएम से की कानूनगो शिकायत
बघौचघाट। समाधान दिवस पर कई गांव के लोगों ने डीएम से हलके के कानूनगो की शिकायत की। बताया कि कानूनगो न तो बात सुनते हैं और न ही मौके पर जाते हैं। सिर्फ आश्वासन देते हैं। सुंदरपुर के ग्राम प्रधान रामध्यान यादव ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बनाने के लिए पैसा आया है। जमीन भी हमने दिया है। कुछ मुसहर उस पर कब्जा किए हैं। जब भी हम कानूनगो से पैमाइश की बात कहते हैं तो मुझे डराते हैं। डीएम ने तहसीलदार को मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया। मलवाबर, सुंदरपुर, जेदपट्टी, मलसी, बघौचघाट आदि गांवों के लोगों ने भी कानूनगो की शिकायत की। एसपी ने थाना प्रभारी को निर्देश दिया कि जमीन के मामला को गंभीरता से लें।
विज्ञापन


आठ मामले में तीन का निस्तारण
खुखुंदू। समाधान दिवस पर शनिवार को खुखुंदू थाने में कुल आठ मामले आए। इसमें सात राजस्व और एक पुलिस से संबंधित रहा। मौके पर तीन मामलों का निस्तारण कर दिया गया। जबकि पांच मामले लंबित रह गए। लंबित मामले में मौके पर राजस्व और पुलिस टीम रवाना किया गया। एसओ भूपेंद्र सिंह ने बताया कि लंबित मामलों का भी निस्तारण कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें