फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएसपी और सीओ सिटी की हुई विदाई

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। स्थानांतरित अपर पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा और क्षेत्राधिकारी नगर डॉ. अजय कुमार सिंह की शुक्रवार शाम समारोहपूर्वक विदाई की गई। इन अधिकारियों के जाने का दुख पुलिववालों में था।
विज्ञापन

पुलिस लाइंस के मनोरंजन कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक राजीव मल्होत्रा ने कहा कि तबादला नौकरी का हिस्सा, कार्यों की बदौलत लोग अपनी पहचान बनाते हैं। एएसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा और सीओ सिटी डॉ. अजय कुमार सिंह ने इस जिले में अच्छा कार्य किए हैं। अच्छी पुलिसिंग के साथ ही जनता के बीच भी इन लोगों की अच्छी पकड़ रही। अपर पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने कहा कि इस जिले में उनको बहुत प्यार मिला है। खासकर मीडिया के लोगों ने बहुत मदद की है। वह जाना तो नहीं चाहते थे, लेकिन पारिवारिक दिक्कतों की वजह से जाना पड़ रहा है। उन्होंने सभी सीओ, एसओ, एसआई को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। सीओ सिटी डॉ. अजय कुमार सिंह ने कहा कि वह इस जिले से अनुभव लेकर जा रहे हैं। इस दौरान सदर कोतवाल नीतीश कुमार श्रीवास्तव, एसओ तरकुलवा शशांक शेखर राय, मृत्युंजय पाठक, प्रभातेश श्रीवास्तव, आरआई लल्लन यादव, महिला एसओ शोभा सिंह सोलंकी, एसपी के पूर्व पीआरओ जवाहरलाल गुप्त आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें