देवरिया। हिंदू युवा वाहिनी के जिला संयोजक नीरज शाही ने कहा कि अधिकारी योगी सरकार की योजनाओं का क्रियान्वयन कराएं, ताकि गरीबों को लाभ मिल सके। ऐसा नहीं करने वाले अधिकारियों की सूची मुख्यमंत्री को दी जाएगी। वह शुक्रवार को महारानी चंडिका छात्रावास में हियुवा की मासिक बैठक को संबोधित कर रहे थे। शाही ने कहा कि देश अब श्रेष्ठ भारत और आतंक मुक्त भारत बनने की दिशा में चल पड़ा है। उन्होंने मोदी-योगी की जोड़ी देश और प्रदेश को तरक्की की राह पर ले जाने के लिए काम कर रही है। जिलाध्यक्ष मुन्ना राय ने कहा कि जिला और पुलिस के अधिकारी पूर्ववर्ती सरकारों की तरह कार्य करना बंद कर दें। आम जनता को न्याय, गरीबों को आशियाना, भोजन और व्यापारियों को सुरक्षा मुहैया कराना अधिकारियों का कर्तव्य है। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सुभाष तिवारी ने कहा कि हियुवा का इतिहास संघर्षों से भरा रहा है। आम जनता के साथ अन्याय के खिलाफ हियुवा लड़ाई लड़ने से पीछे नहीं हटेगी। इस दौरान धनवंत सिंह, गुड्डू पहलवान, कृष्णानंद पांडेय, शैलेंद्र सिंह, अजय वर्मा आदि मौजूद रहे।