फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइक की भिड़ंत में दो महिलाओं समेत पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दो बाइक की भिड़ंत में दो महिलाओं समेत पांच घायल
विज्ञापन

रामपुर कारखाना। थाना क्षेत्र के करमैनी नाला के पास सोमवार को दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दो महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बहोरपुर गांव निवासी महेंद्र यादव (50) बाइक से अपने मामा के घर तरकुलवा थाना क्षेत्र के सिरसिया गोठा जा रहे थे। बाइक पर उनकी पत्नी सावित्री (45) और पुत्री प्रीती (16) भी थीं। देवरिया-कसया मार्ग स्थित रामपुर कारखाना दुर्गा मंदिर के पास पीछे से आए बाइक सवार ने अचानक बाइक को मोड़ दिया। महेंद्र यादव की बाइक से टक्कर हो गई। इससे रामपुर कारखाना के हरपुर गांव निवासी गोविंद (19) समेत दो लोग गिर गए। हादसे में दोनों बाइक पर सवार पांच लोग घायल हो गए। पुलिस और ग्रामीणों ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरी भिजवाया। चार लोगों की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। महेंद्र और गोविंद की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें