जलनिकासी के लिए पाइप लगाने पर मारपीट, पांच घायल
रामपुर कारखाना। थाना क्षेत्र के केसरपुर में जल निकासी के लिए पाइप लगाने पर दो पक्षों में सोमवार की शाम को जमकर मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। पीड़ित पक्ष ने तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने पांच लोगों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच करने में जुट गई है।
केसरपुर गांव निवासी उल्लाह अंसारी पुत्र सनाउल्लाह अंसारी जलनिकासी के लिए पाइप लगवा रहे थे। गांव के ही मुजम्मिल पुत्र वहाब ने विरोध किया तो कहा सुनी के बाद मारपीट हो गई शुरू हो गई। एक पक्ष के 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए पुलिस ने घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। देर रात पुलिस ने मामले में इरफान उल्लाह अंसारी की तहरीर पर मुज्जमिल, झुन्ना, नजबुन, सलमा, वसीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि मामले में मुकदमा पंजीकृत लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।