फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बकरीद के लिए 47 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात, पांच जोन में बांटा गया जिला

Tue, 26 May 2026 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। बकरीद पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जनपद की पांचों तहसीलों को पांच जोन और पांच सेक्टर में विभाजित किया गया है। जोनल, सेक्टर एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है।
डीएम मधुसूदन हुल्गी ने बताया कि सभी संबंधित उप जिलाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में जिम्मेदारी निभाएंगे।
जनपद स्तरीय अधिकारियों को अलग-अलग तहसीलों का जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है, जो क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर व्यवस्थाओं और कानून-व्यवस्था की निगरानी करेंगे।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से देवरिया सदर तहसील के लिए मुख्य विकास अधिकारी, रुद्रपुर तहसील के लिए अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, सलेमपुर एवं भाटपाररानी तहसील के लिए मुख्य राजस्व अधिकारी तथा बरहज तहसील के लिए अपर जिलाधिकारी प्रशासन को जोनल मजिस्ट्रेट नामित किया गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा 47 स्टैटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। डीएम ने निर्देश दिए हैं कि सभी नामित अधिकारी स्वयं ड्यूटी करेंगे और किसी भी परिस्थिति में प्रतिस्थानी की अनुमति नहीं होगी।
उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान आपसी प्रेम, भाईचारा और सौहार्द बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमें लापवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें