फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 450 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Sun, 16 Feb 2025 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। दो दिवसीय राज्य स्तरीय मेजर ध्यानचंद ताइक्वांडो खेल स्पर्धा का समापन रविवार को हाटा रोड स्थित एक स्कूल में किया गया। खेल जगत फाउंडेशन उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में आयोजित इस चैंपियनशिप में कुल 450 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। विजयी खिलाड़ियों को मेडल से पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

चैंपियनशिप में गोरखपुर, महराजगंज, देवरिया, कुशीनगर, बलिया, बरेली, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर और बस्ती आदि जगहों के ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। आयोजन से जुड़े एवं संस्था के महासचिव रामकेश सिंह ने बताया कि प्रतिभागियों में शुभम यादव, अक्षय प्रताप, शुभम, अंश, रवि यादव, देव मिश्रा, शिवम यादव, सूफियान, किशन, दीपक, तारकेश्वर, दिव्यांशी, सैन्य पासवान, पीक यादव देवरिया एवं अंश विश्वकर्मा, आरिफ अंसारी, अंकित कन्नौजिया महराजगंज ने अपने भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें