फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना किसानों का बकाया देगी सरकार

विज्ञापन
गन्ना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
देवरिया। गन्ना मूल्य का बकाया भुगतान के लिए भटक रहे किसानों को सरकार ने राहत दी है। किसानों का बकाया चुकाने के लिए प्रदेश सरकार ने 4.50 रुपये प्रति क्विंटल की दर से वित्तीय सहायता देने का फैसला लिया है। यह राशि सीधे किसानों के खाते में आएगी। अगर चीनी मिल तय समय के अंदर किसानों का भुगतान करते हैं तो राशि उन्हें दे दी जाएगी।
विज्ञापन

पेराई सत्र 2017-18 में देवरिया मंडल की चीनी मिलों पर किसानों का 270 करोड़ रुपये से अधिक का बकाया है। करीब 24 हजार किसान इससे प्रभावित हैं। बकाया भुगतान के लिए वह बार-बार चीनी मिल प्रबंधन व गन्ना विभाग के दफ्तरों के चक्कर लगा रहे हैं। मिल प्रबंधन धन का रोना रो रहे हैं। उनकी दलील है कि चीनी का स्टॉक नहीं बिकने से वह बकाया भुगतान नहीं दे पा रहे हैं। उधर, समय से भुगतान नहीं मिलने से किसान भी परेशान हैं। गन्ना मूल्य का समय से भुगतान कराना सरकार की प्राथमिकता रही है। लिहाजा नए सत्र की शुरुआत से पूर्व किसानों का बकाया भुगतान कराने के लिए सरकार ने वित्तीय सहायता देने का फैसला किया है। इसके तहत किसानों को साढ़े चार रुपये प्रति क्विंटल की दर से गन्ने का भुगतान दिया जाएगा। शेष राशि भी चीनी मिलों के माध्यम से शीघ्र दिलाई जाएगी। माना जा रहा है कि सरकार के इस कदम से न सिर्फ किसानों की मुश्किलें दूर होंगी, बल्कि बजट का रोना रो रहे चीनी मिलों को भी भुगतान में थोड़ी राहत पहुंचेगी। देवरिया मंडल के गन्ना उपायुक्त राजीव राय के मुताबिक शासन का निर्देश प्राप्त हुआ है। तय अवधि के बाद का बकाया भुगतान इसी प्रक्रिया के तहत होगा। अगर चीनी मिल किसानों का बकाया देते हैं तो वित्तीय सहायता उनके खाते में भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें