फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी धरने पर रही पूर्वांचल छात्र संघर्ष समिति

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वांचल छात्र संघर्ष समिति का धरना जारी
विज्ञापन


निजी नर्सिंगहोम पर शिकंजा कसने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। शहर में अवैध रुप से संचालित निजी नर्सिंगहोम पर शिकंजा कसने, नर्सिंगहोम में ही चहेतों के माध्यम से मेडिकल स्टोर चलाने पर रोक सहित अन्य मांगों को लेकर पूर्वांचल छात्र संघर्ष समिति दूसरे दिन भी धरने पर डटी रही। सीएमओ कार्यालय परिसर में धरने में समिति सदस्यों ने जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

छात्रसंघ के पूर्व महामंत्री नित्यानंद त्रिपाठी ने कहा कि निजी नर्सिंगहोम चलाने वाले डॉक्टर अपने मेडिकल स्टोर में सिर्फ जीवनरक्षक दवाएं ही रखें। उसका भी स्थान डॉक्टर का चेंबर हो। नर्सिंगहोम में मेडिकल स्टोर के संचालन पर रोक लगाई जानी चाहिए। कर्मचारी का नाम, उनकी योग्यता अंकित करते हुए मानदेय उनके खाते में भेजने की व्यवस्था की जाए। वेदप्रकाश तिवारी ने कहा कि निजी क्लीनिक पर कई डॉक्टर सुरक्षाकर्मी के रुप में बाउंसर रखे हुए हैं, जो मरीजों व उनके परिजनों के असंतुष्ट होने पर अभद्रता करते हैं। जिलाध्यक्ष सुधांशु रंजन मिश्र ने कहा कि डॉक्टर की पर्ची पर सीरियल नंबर और पंजीयन नंबर व टैक्स का ब्योरा भी अंकित करने की व्यवस्था लागू की जाए। मांगे पूरी होने तक धरना जारी रखने का ऐलान किया। धरने में दरोगा यादव, कार्तिकेय मिश्र, अभिषेक मिश्र, कमलेश, अंगद, राजा पंडित, रविशंकर, राजन दुबे, अश्वनी मिश्र, नीतेश पांडेय, अमित तिवारी, छोटू चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें