फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवन में नम्र रहने वाला व्यक्ति कभी टूट नही सकता - पं.योगेश्वर तिवारी

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रों को मेडल देकर सम्मानित किया
विज्ञापन


सर्वानंद शांडिल्य योगेश्वर स्नाकोत्तर महाविद्यालय में छात्र सम्मान समारोह
अमर उजाला ब्यूरो
सलेमपुर। ब्लॉक के जमुआ तिवारी स्थित सर्वानंद शांडिल्य योगेश्वर स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को सर्वाधिक अंक पाने वाले छात्रों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। छात्र सम्मान समारोह में संरक्षक पं.योगेश्वर तिवारी ने छात्रों को जीवन में नम्रता की सीख दी।
विज्ञापन

कहा कि जीवन में नम्र व शिष्टाचार रहने वाला छात्र ही सफलता के मुकाम पर पहुंचता है। जहां भी जाएं ऐसे कार्य करें, जिससे आपके अभिभावक व विद्यालय का नाम सदैव लिया जाए। सर्वाधिक अंक पाने वाली छात्रा प्रियंका तिवारी, श्वेता सिंह, अनु कुमारी, संगीता कुशवाहा, नीतू कुमारी, रेखा जायसवाल, मधुलिका मणि, शशि रंजन तिवारी, पूजा ओझा, हौसिला मिश्र को मेडल दिया गया। इनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया। महाविद्यालय के प्रबंधक अभिषेक तिवारी ने छात्रों व प्राचार्य डॉ. रेनू शुक्ला ने अभिभावकों का आभार जताया। इस दौरान डॉ. रास विहारी मिश्रा, ओमप्रकाश यादव, विद्याधर पांडेय, जय नारायण यादव, लाला साहब यादव, दयाशंकर तिवारी, सर्वेश राय, पंचानंद तिवारी, सूरज तिवारी, राजेश कुशवाहा, शक्ति शाही मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें