उद्योग बन्धुओ के बैठक में उपस्थित व्यपारी व अन्य।
- फोटो : अमर उजाला
देवरिया। डीएम सुजीत कुमार ने उद्यमियों को हर संभव समस्याओं का समाधान करते हुए औद्योगिक क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को उद्योग बंधु की बैठक में उन्होंने कहा कि उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए बेहतर वातावरण के साथ आवश्यक सभी आधारभूत सुविधाएं उद्योग स्थापना में काफी सहयोगी होता हैं। लिहाजा, इसमें कोई कोताही नहीं होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्रों में अग्निशमन व प्रदूषण नियंत्रण की पर्याप्त व्यवस्थाएं मुहैया कराने के लिए महाप्रबंधक उद्योग को निर्देशित किया गया। प्रत्येक इंडस्ट्री का सर्वे कर अग्निशमन व प्रदूषण की जांच करने को कहा। आवश्यकता के अनुरूप कार्य योजना तैयार कर प्रस्ताव शासन को एक माह के अंदर भेजने की हिदायत दी। उन्होंने औद्योगिक क्षेत्रों में विद्युत तार बदलने और नए उद्योगों पर विद्युत कनेक्शन में छूट देने के प्राविधान को उद्यमियों तक पहुंचाने का निर्देश दिया। उसरा बाजार के औद्योगिक क्षेत्र में पुलिस चौकी की स्थापना के निर्देश दिए। उसरा बाजार के औद्योगिक क्षेत्र में राष्ट्रीकृत बैंक शाखा, रोड व नाली की खराब स्थिति सहित अन्य खामियों को दूर करने के लिए संबंधित अफसरों को निर्देश दिए। बैठक में सीओ सदर सीताराम, उपायुक्त उद्योग, अग्निशमन अधिकारी, अधिशासी अभिंयता पीडब्लूडी डीके चौधरी, एक्सईएन विद्युत संतोष कुमार आदि मौजूद रहे।
----