फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैतालपुर चीनी मिल का मुद्दा गरमाया

विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओ ने जिला प्रशासन को मांग पत्र सौपा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। बैतालपुर की बंद चीनी मिल चालू कराने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। भाकियू ने शुक्रवार को एडीएम वित्त एवं राजस्व को ज्ञापन सौंपकर बैतालपुर चीनी मिल किसी भी सूरत में चालू कराने की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। भाकियू ने कहा है कि जिले में एक ही चीनी मिल प्रतापपुर चालू हालत में है। बाकी चीनी मिलें बंद होने से किसानों को परेशानी हो रही है। प्रतापपुर चीनी मिल भी बिहार सीमा से सटा है। ऐसे में देवरिया सदर तहसील के किसानों को गन्ने को काफी दूर ले जाना पड़ता है।
विज्ञापन

भाकियू कार्यकर्ताओं का नेतृत्व जिलाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप शाही और मंडलीय उपाध्यक्ष विनय सिंह ने किया। ज्ञापन में कहा गया है कि जिले के किसानों की स्थिति इस समय काफी दयनीय है। पांच चीनी मिलों के बंद होने से किसानों को गन्ने की बुवाई से विमुक्त होना पड़ा। केवल धान और गेहूं के फसल पर निर्भर हैं। यदि चीनी मिलें चालू होतीं तो सूखे में भी गन्ने की फसल अच्छी होती। भाजपा ने चुनाव के दौरान किसानों से जिले में चीनी मिल स्थापित करने का वादा किया था। अब केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार है। किसानों के हित में बैतालपुर चीनी मिल का चालू होना आवश्यक है। इस दौरान कुंवर राणा प्रताप सिंह, सुनील राय, शहीद मंसूरी, देवनाथ यादव, सुरेंद्र चौहान, हरिकेश मौर्य, मदन चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें