फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिम्मेदार बैंक कर्मियों से वसूले जाएंगे रकम

विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी। फर्जी चेक से इंजीनियर के अकाउंट से 7.60 लाख निकाले के मामले में जांच टीम ने बैंककर्मियों की लापरवाही मानते हुए अधिकारियों को जांच रिपोर्ट सौंप दी है। पीएनबी मोतिहारी व सुगौली शाखा के जिम्मेदार बैंक कर्मियों के वेतन से रकम वसूलने का निर्देश दिया है। जोनल ऑफिस से खाताधारक को इसकी जानकारी दी गई है।
विज्ञापन

भटनी के परसौनी गांव निवासी सेवानिवृत्त इंजीनियर लालजी यादव का अकाउंट नगर के पीएनबी में है। 20 और 24 जुलाई को फर्जी चेक जारी कर 7.60 लाख जालसाजों ने निकाल लिया। करीब तीन माह बाद सोमवार को बैंक में रकम निकालने पहुंचे तो इसकी जानकारी हुई। रुपये की निकासी में जिस चेक का इस्तेमाल किया गया है, वह चेक अकाउंट होल्डर के पास सुरक्षित है। इस घटना के बाद बैंक की साख पर सवाल खड़ा हो गया और अफसरों में हड़कंप मच गया। जोनल ऑफिस पटना की जांच टीम ने मोतिहारी व सुगौली पीएनबी शाखा पर जांच के लिए पहुंची। जांच के बाद इसकी रिपोर्ट अधिकारियों को दिया। इसमें बैंककर्मियों पर लापरवाही मानते हुए उनके वेतन से रकम वसूलने का निर्देश दिया गया है। जोनल टीम से संपर्क करने पर इसकी जानकारी लालजी यादव को मिली। बैंक प्रबंधक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि इस तरह की जानकारी नहीं है। जोनल ऑफिस की टीम ने जो निर्माण लिया होगा वही मान्य होगा।

जांच में कई फर्जी भुगतान का मामला उजागर
भटनी। मोतिहारी और सुगौली के पीएनबी शाखाओं पर कई फर्जी भुगतान का मामला जांच टीम ने पकड़ा है। इसकी जानकारी अधिकारियों को दी है। जांच टीम की मानें तो बिहार में जालसाजों का बड़ा रैकेट है, जो बैंककर्मियों के सहयोग से ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहा है। जांच टीम को इस तरह के रैकेट के मोतिहारी और सुगौली शाखाओं पर कई जालसाजी करने का प्रमाण मिले हैं। बैंक अधिकारी पुलिस के मदद से जांच के माध्यम से मुख्य सरगना तक पहुंचने की कोशिश में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें