फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों मजलूमों के मसीहा थे हरिकेवल

विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। पूर्व सांसद स्व. हरिकेवल प्रसाद गरीबों और मजलूमों के मसीहा थे। वह जो बोलते थे, वही करते थे। उनके अंदर सहजता व सरलता चमकती थी। वह सादगी की प्रतिमूर्ति और समाजवादी के अंतिम स्तंभ थे। बापू इंटर कॉलेज में शुक्रवार को आयोजित पूर्व सांसद के पांचवीं पुण्यतिथि पर क्षेत्रीय अध्यक्ष उपेंद्र दत्त शुक्ल ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पूर्व सांसद जनसमस्याओं और गरीबों के हक के लिए संघर्ष करते थे। यही उनकी पहचान थी। शुद्ध स्वदेशी समाजवादी छवि के थे। लोहिया के आदर्शों पर अगर कोई चला है तो वह हैं हरिकेवल प्रसाद। बलिया के सांसद भरत सिंह ने कहा कि हरिकेवल प्रसाद जमीन से जुड़े नेता थे। आज के युवाओं को उनके बताए रास्ते पर चलने की जरूरत है। भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव ने कहा कि स्व. पूर्व सांसद कार्यकर्ताओं के लिए अपना पूरा समय देते थे और उनके लिए लड़ाई लड़ते थे। कार्यक्रम में आए सभी लोगों का सांसद रविंद्र कुशवाहा उनके छोटे भाई जयनाथ कुशवाहा ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान डीएम, एसपी, विधायक काली प्रसाद, बेल्थरा के विधायक धनंजय कन्नौजिया, केतकी सिंह, बलबीर सिंह, केशव सिंह पहलवान, अमित सिंह, भूपेंद्र सिंह, नीरज शाही आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें