फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों को तराशें शिक्षक, ताकि रोशन करें नाम: जेडी

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। संयुक्त निदेशक माध्यमिक शिक्षा योगेंद्रनाथ सिंह ने कहा कि शिक्षा से मानवता का सृजन होता है। हम लोग उसके संवाहक हैं। सतत और व्यापक मूल्यांकन समय की मांग है। अध्यापक को गौर करने की जरूरत है ताकि उसके शिष्य नाम रोशन कर सकें। वह शुक्रवार को जिला पंचायत के सभागार में प्रधानाचार्य परिषद के समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शिक्षक अपने जवाबदेही से बच नहीं सकते हैं। क्योंकि पढ़ाने और सेलेबस तैयार करने का जिम्मा उनके पास है।
विज्ञापन

डीआईओएस शिवचंद राम ने पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की मिसाल दी। कहा कि शिक्षक देश का निर्माण करते हैं। ऐसे में उनको और काम करने की जरूरत है। दायित्व के निर्वहन में कोताही न बरतें। शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सहयोग की अपील की। जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश सिंह ने कार्यक्रम के औचित्य पर प्रकाश डाला। इस दौरान डॉ. रामनरेश सिंह, श्रीनिवास शुक्ल, डॉ. वीरेंद्र त्रिपाठी, डॉ. तेज प्रताप सिंह, रमेश सिंह, डॉ. मंगल मणि आदि रहे।
ये हुए सम्मानित
इस दौरान पौहारी शरण राय, कैप्टन वीरेंद्र सिंह, श्रीराम राव, भगवान शाही, राजेंद्र सिंह, बलवंत सिंह, उमाशंकर पाठक, प्रयाग दीक्षित, विजय दुबे, पृथ्वीनाथ प्रजापति, कृष्ण शाही, गिरीश सिंह, नरसिंह त्रिपाठी, सच्चिदानंद पांडेय आदि को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें